
हैड कांस्टेबल बैज दिखाते हुए
बुधवार को एक अजीब वाक्या सामने आया। अपनी जान की सुरक्षा के लिए बाइक सवार को हैलमेट पहनने की हिदायत देते हुए उसका चालान बनाने वाले हैड कांस्टेबल को बाइक सवार युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। चा लन कटता देख युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने बीच चौराहे पर कांस्टेबल को थप्पड़ मार दिया। युवक का गुस्सा इतने के बाद भी शांत नहीं हुआ तो उसने कांस्टेबल का बैज तोड़ा दिया और चालन बुक फाड़ दी। तब जाकर वो शांत हुआ।
Read More: अनाडि़यों के भरोसे चल रहीं सेवा, काम हुआ ठप
गुमानपुरा तिराहे पर बुधवार को बिना हेलमेट जा रहे बाइक सवार चालान काटने से नाराज बाइकर ने हैड कांस्टेबल से बीच चौराहे मारपीट कर दी, उनकी वर्दी पर लगा बैज तोड़ दिया और चालान बुक फाड़ दी। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हैड कांस्टेबल अब्दुल लतीफ (43) ने बताया कि वे अपने दो सिपाहियों के साथ गुमानपुरा स्थित इंदिरा गांधी तिराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान सब्जीमंडी की तरफ से एक बाइक पर दो जने बैठे हुए थे। चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। उन्होंने बाइक रुकवाई और बिना हेलमेट का चालान बनाने लगे। इस पर बाइक सवार व उसका साथी उनसे झगड़ा करने लगे।
वर्दी फाड़ने का भी किया प्रयास
जैसे ही वे अपनी बाइक पर बुक रखकर चालान बनाने लगे, युवक आक्रोशित हो गया। उसने उनके थप्पड़ जड़ दिया, लात मारकर बाइक गिरा दी और कटा हुआ चालान छीनकर फाड़ दिया। उसने वर्दी पर लगा बैज तोड़ दिया और वर्दी फाड़ने का भी प्रयास किया।बीच-बचाव को आए उनके साथी और लोगों ने लोगों ने युवक को पकड़ लिया।
पुलिस बल मौके पर पहुंचा
जानकारी मिलते ही गुमानपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानाधिकारी विजय शंकर शर्मा ने बताया कि लतीफ की रिपोर्ट पर बाइक सवार साबरमती कॉलोनी निवासी संजय बैरागी के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। संजय ऑटो चालक है। वह आए दिन नियमों को तोड़ता रहता है। कई बार पुलिस ने उसे चालानी कार्यवाही करने के लिए पकडा है।
Published on:
31 Aug 2017, 1:39 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.