28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहर में मिला युवक का शव, पिता बोले- बेटा होली खेलने गया था, दोस्तों ने कर दी हत्या

बूंदी थाना क्षेत्र स्थित नहर में शनिवार को एक युवक का शव मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके ही दोस्तों ने नहर में धक्का देकर उसकी हत्या की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 3 Mar 2018, 4:40 PM IST

young Man Death

कोटा . बूंदी थाना क्षेत्र स्थित नहर में शनिवार को एक युवक का शव मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके ही दोस्तों ने नहर में धक्का देकर उसकी हत्या की है। कुन्हाड़ी थाने के एएसआई योगेश कुमार ने बताया कि खाई रोड नयापुरा निवासी हैप्पी उर्फ यश कुमावत(18) का शव शनिवार सुबह सीनता के आगे बूंदी जिले में नहर में मिला। जिसे नगर निगम के गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया।

Breaking News: कोटा की 4 मंजिला दुकान में लगी भीषण आग, 15 दमकलें भी नहीं कर पाई काबू, धमाकों से लोगों में दहशत

शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। यहां मृतक के पिता सुरेश कुमार ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि उनका पुत्र शुक्रवार को होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ सीनता के आगे आईटीआई के पास गया था। वहां से वह देर शाम तक भी वापस नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन पता नहीं चल सका।

Breaking News: बुकिंग क्लर्क को बच्चों ने दिया झांसा, दिनदहाड़े उड़ा ले गए नोटों से भरा बैग

शाम को उसके नहर में डूबने की सूचना मिली थी। जिस पर निगम के गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। शनिवार सुबह शव मिलने पर मृतक के पिता सुरेश ने उसके दोस्तों पर धक्का देकर मारने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है।

Read More: होली के रंग में रंगी खाकी, डीजे पर लगाए जमकर ठुमके

एएसआई योगेश कुमार ने बताया कि जिस जगह युवक डूबा और उसका शव मिला। यह घटना बूंदी जिले की है। कुन्हाड़ी पुलिस ने पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जीरो नम्बर एफआईआर दर्ज कर बूंदी भेज देंगे। मामले की जांच बूंदी पुलिस करेगी। युवक ने 10 वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।

Read More: कोटा में इस मुस्लिम परिवार के दिलों में बसता है कौमी एकता का रंग, 30 साल से हिंदू-मुस्लिम साथ खेलते हैं होली

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग