3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवा योग महोत्सव में सिखाये रोग से मुक्त होने के तरीके

भारतीय योग संस्थान की ओर से आयोजित दो दिवसीय युवा योग महोत्सव का रविवार को हुआ समापन ।

2 min read
Google source verification
Yoga

कोटा .

भारतीय योग संस्थान की ओर से आयोजित दो दिवसीय युवा योग महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। दूसरे दिन ट्रेफिक गार्डन में आमजन को विभिन्न योग क्रियाएं कराई। विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में मौजूद शहरवासियों को योग के बारे में बताते हुए विशेष रूप से महिलाओं के लिए लाभदायक योग आसन की जानकारी दी गई।

Read More: कोटा में नि‍जी अस्‍पताल हुए फेल, सरकारी अस्‍पताल में हुआ चमत्‍कार

योग के महत्व को लेकर विभिन्न विषयों पर व्याख्यान भी हुए। दोपहर में कोचिंग संस्थान में भी विद्यार्थियों को योग कराया गया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय महामंत्री देसराज गुप्ता ने योग का जीवन में महत्व बताया। कहा, यदि हम नियमित योग कर रहे हैं तो तय है कि हम रोग से दूर हो रहे हैं।

Read More: रानपुर के लोगों की प्यास बुझाएगा चम्बल का पानी

हम स्वस्थ जीवन की और हैं और यह सत्य है कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है। देसराज गुप्ता ने मोटापा रोग और योग पर व्याख्यान देते हुए मोटापे को बड़ी समस्या बताया। उन्होंने कहा कि यह हमारी बिगड़ती खान-पान और दिनचर्या का नतीजा है।

Read More: Human Story: लालची बेटों ने मां को काल कोठरी और बाप को 3 साल तक बाथरूम में रखा बंद, एक हजार दिन तड़पते रहे बूढ़े मां-बाप

सिखाए आसन
यदि हम इस दिनचर्या और खानपान में हल्के सुधार के साथ नियमित योग शुरू कर दें तो मोटापा घटाया जा सकता है। इस दौरान विभिन्न आसन का प्रदर्शन किया। समापन सत्र में महिलाओं से जुड़े अन्य विषयों पर व्याख्यान हुए।

Read More: बेटों ने बरपाया मां-बाप पर कहर: कभी सूखी तो कभी नहीं मिलती खाने को रोटी, पीने को मिलता गंदा पानी

इसमें देसराज गुप्ता ने महिलाओं में रजोनिवृत्ति की पूर्व अवस्था एवं इसका योग द्वारा उपचार बताया। प्रश्नोत्तर सत्र में सवालों के जवाब दिए। प्रांतीय प्रधान ललित कुमार गुप्ता ने लोगों के सवालों के जवाब दिए। योग शिक्षक राजेश चतर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।