जानकारी के अनुसार पार्टी के दौरान मुबारिक ने अपने दोस्तों से कहा कि वह स्विमिंग पूल में स्टंट करेगा और वीडियो बनाने को कहा। स्टंट करते हुए वह अचानक पूल में कूदा और करीब 10 सेकंड तक पानी में रहा। कुछ देर बाद उसका शरीर उल्टा होकर पानी की सतह पर ऊपर आ गया। यह देख दोस्तों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत उसे बाहर निकाला और एमबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।