कुचामनसिटी. Free Cycle Distribution Scheme: सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान के उद्देश्य को पूर्ण करने तथा लाडों को स्कूल से जोड़े रखने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना को लगता है कि राज्य सरकार इस वर्ष भूल गई है या फिर बेटियों को योजना का लाभ देना नहीं चाहती। यहीं कारण कक्षा 9 की जिन छात्राओं को साइकिल मिलनी थी, वो इंतजार करते हुए अब 10वीं कक्षा में आ गई है। अब साइकिल मिलेगी या अन्य कोई साधन इस बारे में जवाब देने को कोई अधिकारी तैयार नहीं है। ना उनके पास सरकार की ओर से कोई गाइड लाइन आई है।