7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा समर्थित प्रमुख कुसुमावती देवी ने गंवार्इ कुर्सी, निर्विरोध चुनी गर्इ थीं प्रमुख

98 मतों में 96 मतदाताओं ने खिलाफ में डाले वोट हाईकोर्ट के आदेश पर दुदही में अविश्वास प्रस्ताव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुशीनगर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 13 Dec 2019, 10:12 AM IST

30 percent voting in jnvu student union elections in jodhpur

जेएनवीयू छात्रसंघ चुनाव : सुबह 11 बजे तक हुआ 30 प्रतिशत मतदान, धूप बढऩे से धीमी पड़ी वोटिंग की रफ्तार

कुशीनगर में विपक्ष ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार को जोरदार झटका दिया है। विपक्ष ने दुदही ब्लाॅक में प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर भाजपा समर्थित प्रमुख को पदच्युत कर दिया है। भारी गहमागहमी के बीच हुए मतदान में निवर्तमान प्रमुख को 98 मत में महज दो मत मिले।

Read this also: डेढ़ सौ साल बाद भी पटाखा की आवाज पर चलती है ट्रेन

दुदही विकास खंड में 149 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। पंचायत चुनाव के दौरान हुए प्रमुख पद के चुनाव में कुसुमावती वर्मा सपा समर्थित उम्मीदवार के रुप में निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद कुसुमावती देवी के पति जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश वर्मा भाजपा की शरण में पहुंच गए थे। इस दौरान उनके खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास लाने की कोशिश की लेकिन सत्ता पक्ष के साथ खड़े होने की वजह से उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं आ सका।
लेकिन विरोधी खेमे के साथ खड़े पूर्व प्रमुख लगातार अविश्वास में लगे रहे। इस बार हाईकोर्ट के आदेश पर विपक्ष अविश्वास लाने में सफल रहा।

Read this also: तीसरे दिन हुआ जितेंद्र का अंतिम संस्कार, मां-पत्नी लगा रहीं भाजपा विधायक पर आरोप

गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर काफी गहमागहमी के बीच अविश्वास पर चर्चा के बाद वोटिंग हुई। कुल 98 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। इसमें 96 सदस्यों ने अविश्वास के पक्ष में मतदान किया तो महज दो ने निवर्तमान प्रमुख के पक्ष में वोटिंग की।
एसडीएम तमकुहीराज एआर फारुकी की देखरेख में हुए मतदान में निवर्तमान प्रमुख कुसुमावती देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के साथ उनको कुर्सी खोनी पड़ी।

Read this also: निर्माणाधीन मकान में करंट उतरने से मकान मालिक के पुत्र समेत तीन की मौत