30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मामूली बात पर कुशीनगर में चाकूबाजी, दो घायल…ग्रामीणों ने भाग रहे एक बदमाश को बुरी तरह से पीटा

एक को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने बदमाश की जमकर धुनाई कर दी। जिससे वो भी बेहोशी की हालत में आ गया। उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। चाकू लगने से घायल अंकित और जितेंद्र को कोटवा के सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुशीनगर

•

image

anoop shukla

•

Updated: 13 Oct 2023, 4:31 PM IST

kushinagar news

मामूली बात पर कुशीनगर में चाकूबाजी, दो घायल...ग्रामीणों ने भाग रहे एक बदमाश को बुरी तरह से पीटा

Kushinagar: गुरुवार देर शाम नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में मनबढों ने दो बाइक सवारों को चाकू से हमला करके घायल कर दिए। जिसके बाद ग्रामीणों ने चाकू मारकर भाग रहे एक मनबढ़ युवक को दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी, बुरी तरह से घायल मनबढ़ बेहोश हो गया, वही उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों को घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी मनबढ़ को गिरफ्तार कर लिया है।

बाइक लहराने से मना करने पर मनबढ़ों ने मारा चाकू

कोटवा स्थित निजी अस्पताल स्थित महिला डॉक्टर के पति अंकित और उसके साथी जितेंद्र बाइक से कही जा रहे थे। रास्ते मे दो युवक अन्य बाइक से लहराते हुए उनके सामने आ गए। जिस पर अंकित ने दोनों को बाइक सही से चलाने की नसीहत दी। नतीजतन दोनों मनबढ़ युवक गाड़ी रोक उनसे उलझ गए और चाकू से दोनों पर हमला कर दिया। हमले में अंकित और जितेंद्र बुरी तरह घायल हो गए। जब इसकी सूचना कोटवा में स्थित पावर हाऊस के बगल में निजी अस्पताल विश्वास क्लिनिक पर पहुंची की महिला डॉक्टर लवली विश्वास के पति अंकित जायसवाल और उनके साथी जितेंद्र को दो बाईक सवारो ने चाकू मार दी। तब लोग दौड़कर मौके पर पहुचे। इसमें महिला डॉक्टर के पति अंकित को गंभीर चोट आयी वही जितेंद्र को हाथ में चोट लगने से घायल हो गए।

एक हमलावर को ग्रामीणों ने पकड़ कर बुरी तरह पीटा
चाकूबाजी के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बदमाशों को घेर लिया।एक को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने बदमाश की जमकर धुनाई कर दी। जिससे वो भी बेहोशी की हालत में आ गया। उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। चाकू लगने से घायल अंकित और जितेंद्र को कोटवा के सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर नेबुआ नौरंगीया अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामूली कहासुनी में दो बाईक सवारों पर मनबढो ने चाकू से हमला कर दिया।जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।