31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा-बसपा गठबंधन की सीटों को लेकर दिग्गज सपा नेता ने कही ये बड़ी बात

सांसद तेज प्रताप यादव पहुंचे कुशीनगर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुशीनगर

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 10 Sep 2018, 10:42 PM IST

Samajwadi Party

समाजवादी पार्टी

कुशीनगर. शहीद किसानों की याद में आयोजित शहीद मेला में बोलते हुए सांसद तेज प्रताप यादव ने कहा कि मोदी और योगी में फर्जी फेंकने की प्रतियोगिता चल रही है। सपा- बसपा का गठबंधन प्रदेश के सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगा। शिवपाल यादव के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिवार के मुखिया नेता जी इसको देख रहे हैं। हम इस पर बोलने की स्थिति में नहीं हैं। 2019 का चुनाव सभी साथ मिलकर लड़ेंगे।


मालूम रहे कि 1992 में बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में 10 सितम्बर को पुलिस की गोली से पड़ोही व जमादार नाम के दो किसानों की मौत हो गई। इन दोनों किसानों की याद में प्रतिवर्ष 10 सितम्बर को सपा के वरिष्ठ नेता राधेश्याम सिंह जिले के रामकोला कस्बे में शहीद मेला का आयोजन किया जाता है। गोली कांड के 26वें वर्ष में इस बार आयोजित शहीद मेले में सपा के सांसद तेज प्रताप यादव और पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय मुख्य अथिति के रूप से मौजूद रहे।

शिवपाल यादव के सवाल सांसद तेज प्रताप यादव ने कहा कि इसको परिवार के मुखिया नेता जी देख रहे हैं। इसपर हम कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। वैसे 2019 में सभी मिल कर ही चुनाव लड़ेगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के शासन काल में प्रदेश का काफी विकास हुआ था। मोदी व योगी में फर्जी फेंकने की प्रतियोगिता चल रही है।


कुशीनगर के रामकोला कस्बे में प्रतिवर्ष की तरह इस बार पूर्व मंत्री और किसान नेता राधेश्याम सिंह की अगुवाई मे आयोजित हुए किसान मेले मे जुटी भीड़ को संबोधित करने वाले ज्यादातर नेताओं के निशाने पर केन्द्र की मोदी व भाजपा की प्रदेश सरकार ही रही । सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें सिर्फ भाषणबाजी और खोखले बयानबाजी से चल रही है। योगी आदित्यनाथ की सरकार धरातल पर कोई ठोस कार्य अभी तक नहीं कर पाई है।


कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि सपा किसानों की पार्टी है। उनका पूरा जीवन किसानों के लिए समर्पित है। इस शहीद मेले को पूर्व सांसद बालेश्वर यादव सहित सपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।

By AK Mall