Swami Prasad Maurya: पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। कुछ दिन पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य ने भी कुशीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करके सभी को चौंका दिया था। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चा होनी लगी कि उत्कृष्ट मौर्य अपने पिता के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, आज उत्कृष्ट मौर्य ने अपना कदम पीछा हटा लिया है।