9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खत्म हो गई इंसानियत, महज 5 रुपए. के लिए युवक को मार डाला

केवल 5 रूपए के लिए एक युवक को पीट पीट कर मार डाला गया।

2 min read
Google source verification
lakhimpur

लखीमपुर खीरी. जिले लखीमपुर खीरी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाां केवल 5 रूपए के लिए एक युवक को पीट पीट कर मार डाला गया। इस मामले से यह पता चलता है कि इंसान के अंदर इंसानियत ख़त्म हो गई। इंसान इंसान को मार डाल रहा है। मामला लखीमपुर के पलिया थाना क्षेत्र का है जहाँ एक युवक को दूसरे युवक महज 5 रूपए को लिए मार कर भेज गया। मर्डर की सूचना जब पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक सोनू शादी विवाह में वेटर का काम करता था। वह पलिया थाना क्षेत्र के मोहल्ला टेहरा शहरी में रहता था। उसी के मोहल्ले में एक और युवक सुन्नी रहता था और उसके साथ काम करता था। दोनों में अच्छी दोस्ती थी। जब कभी किसी के पास पैसे या किसी चीज़ की कमी होती थी तो दोनों आपस में सलाह मश्वरा करके आपस में पैसे का लेनदेन कर सकती है। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन पता नहीं क्या हुआ दोनों की दोस्ती में दरार आ गई और एक दोस्त ने दूसरे को महज 5 रूपये के लिये मार दिया।

लोगों का कहना है कि सोनू को सन्नी को पहले दो लात-घूसे से मारा औऱ जब वो अधमरा हो गया तो उसे अधमरी हालत में छोड़ कर भाग गया। सोनू को सन्नी ने इतना पीटा था कि में बेसुध होकर गिर गया था लेकिन सन्नी को उस पर दया नहीं आई और वो उसे अधमरी हालत में वैसे ही छोड़कर चला गया। बाद में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतक के भाई ने बेचेलाल के मुताबिक आरोपी युवक सन्नी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।