23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार ने मारी ऐसी टक्कर, जिंदा जला बाइक सवार….

अकोदिया-शुजालपुर मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, बाइक-कार की टक्कर के साथ ही बाइक सवार जिंदा जला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 20 Apr 2018, 12:39 PM IST

patrika

accident,death,injured,Incident,shajapur news,Bike-car collision,

शाजापुर. अकोदिया-शुजालपुर मार्ग पर दूसरे ही दिन फिर बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार को जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली व कार की भिड़ंत हुई थी, जिसमें ट्रैक्टर चालक की स्टेयरिंग और ट्रॉली के बीच फंसकर मौके पर ही मौत हुई थी और कार सवार पति-पत्नी व बच्चा बुरी तरह घायल हुए थे, वहीं दूसरे ही दिन शुक्रवार को फिर हादसा हो गया।

आज हुई कार-बाइक की टक्कर
अकोदिया से शुजालपुर की तरफ आ रही कार में पांच युवक सवार थे, बताया जा रहा कि यह कार बारात से लौट रही थी, वहीं सारंगपुर की ओर से जा रही बाइक जिस पर दो युवक सवार थे। दोनों की सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक और कार की भिड़ंत में बाइक सवार की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना सारंगपुर अकोदिया मार्ग पटलवदा जोड़ की है।

मौके पर पहुंची डायल 100
जानकारी लगने पर अकोदिया पुलिस व डायल 100 मौके पर पहुंची। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए अकोदिया अस्पताल ले जाया गया है। कार में सवार पांचों यात्रियों को हल्की चोट आई है। जिस युवक की जलकर मौत हुई है, वह कौशलपुर निवासी बताया जा रहा है। घटना शुक्रवार लगभग सुबह 9 बजे की है।

कल भी हुई थी ट्रैक्टर-ट्रॉली व कार की भिड़ंत, ट्रैक्टर चालक की मौत
शुजालपुर/अकोदिया मंडी. अकोदिया-शुजालपुर मार्ग पर गुरुवार को ही एक दर्दनाक हादसा हुआ था। कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में एक परिवार के तीन सदस्य गंभीर घायल हो गए और ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच फंस गया था। रहवासियों ने १०८ की मदद से घायलों को शुजालपुर अस्पताल भेजा। यहां से गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया। गुरुवार सुबह ७ बजे अकोदिया-शुजालपुर मार्ग पर मोहम्मदखेड़ा के समीप कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई।

शादी से लौट रहे थे
शुजालपुर में शासकीय वेयर हाउस के प्रबंधक अविनाश व्यास पिता प्रभास व्यास (३८) पत्नी वर्षा व्यास (३५) और पुत्री नवीषा (४) के साथ शादी से लौटकर शुजालपुर जा रहे थे। तभी मोहम्मदखेड़ा की ओर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जा रहे दिलशाद खां पिता इशाक खां (२२) से जोरदार भिड़ंत हो गई।

ट्रैक्टर चालक की हुई थी मौत
भिडं़त में जहां कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई, वहीं ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच चालक दिलशाद फंस गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। घायल अविनाश, वर्षा और नवीषा को शुजालपुर अस्पताल भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

बड़ी खबरें

View All

शाजापुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग