30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lakhimpur News : लखीमपुर खीरी में गश्त पर निकले पुलिस कांस्टेबल को बदमाशों ने मारी गोली, जानिए क्यों?

Lakhimpur News : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां सोमवार रात गश्त पर निकले पुलिस कांस्टेबल को बदमाशों ने गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखीमपुर खेरी

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 25 Apr 2023, 10:11 AM IST

Miscreants shot a constable in Lakhimpur

Lakhimpur News : यूपी के लखीमपुर जिले में बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। पुलिस के मुताबिक दो बदमाशों ने पुलिस कांस्टेबल को गोली मार दी। घायल कांस्टेबल को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। वारदात सोमवार आधी रात के बाद की मैगलगंज कोतवाली इलाके में हुई।

खीरी के एसपी गणेश प्रसाद साहा ने सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया है और बारीकी से पड़ताल करने का आदेश दिया है। सिपाही के सीने में गोली लगी है। ट्रामा सेंटर में हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : यूपी में 28 अप्रैल तक जारी रहेगा मौसम में फेरबदल, इन जिलों में बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया "मैगलगंज कोतवाली इलाके में तैनात सिपाही अनिल सिंह चौहान (45) अपने साथी सिपाही राहुल के साथ रात में गश्त पर निकले थे। लिधियाई मोड़ के पास बने एक मकान में कुछ संदिग्ध लोग मकान पर टीन पर चढ़ते दिखे। इस पर सिपाही राहुल ने अनिल सिंह चौहान को बताया कि कोई मकान पर चढ़ रहा है। दोनों सिपाहियों ने लौटकर बदमाशों को ललकारा और पकड़ लिया।"

एक को पकड़ते ही दूसरे बदमाश ने चला दी गोली
उन्होंने आगे बताया "अनिल सिंह ने एक बदमाश को दबोच लिया, इसी दौरान एक बदमाश ने सिपाहियों द्वारा पकड़े गए साथी को छुड़ाने के लिए फायर कर दिया। गोली सीधे सिपाही अनिल सिंह चौहान के सीने में लग गई। इससे अनिल सिंह चौहान जमीन पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। आनन फानन में सिपाही को गम्भीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई है। उन्हें किसी भी हाल में पकड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें : लखनऊ में रिश्वत नहीं दी तो युवक को पुलिस चौकी में रॉड से पीटा, दरोगा-सिपाही सस्पेंड

लखनऊ के बख्‍शा का तालाब का रहने वाला है अनिल
लखीमपुर में गश्त के दौरान गोली का शिकार हुआ कांस्टेबल अनिल सिंह चौहान लखनऊ के बख्‍शी का तालाब तहसील क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस की सूचना पर सिपाही के परिजन लखनऊ ट्रामा सेंटर पहुंच गए हैं। फिलहाल सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों में कोहराम मचा है।

बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश