4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाशिवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा

महाशिवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को डीएम और एसपी छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखीमपुर खेरी

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 13 Feb 2018, 3:02 PM IST

lakhimpur khiri

लखीमपुर खीरी :महाशिवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह और एसपी डा. एस चन्नप्पा छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि पर सभी मुकम्मल तैयारियां पूरी कर ली जाए। जिससे कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

इसके बाद डीएम-एसपी ने मंदिर पहुंचकर दर्शन कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु छोटी काशी गोला में दर्शन के लिए आते है। इस लिहाज से सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरूस्त होनी चाहिए। कही भी किसी भी व्यवस्था में लापरवाही या हीलाहवाली न की जाय और सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द रखी जाय। उन्होंने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के सुचारू रूप से कार्य करने के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। साफ सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका परिषद के से आये प्रतिनिधि को निर्देशित किया। इस दौरान नगर पालिका गोला गोकर्णनाथ की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, अधिशासी अभियंता विद्युत मौजूद रहे।

निकाली जाएगी भगवान शिव की बारात

शहर में 14 फरवरी को निकलने वाली शिव बारात की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। शिव भक्त पूरे शहर को सजाने में जुटे हुए हैं। मंगलवार को बाइक रैली निकाली जाएगी, बाइक रैली दोपहर करीब तीन बजे बिलोवी हाल से निकलेगी।

14 फरवरी को दोपहर करीब दो बजे शिव बारात भुईफोरवानाथ मंदिर से परंपरागत तरीके से निकाली जाएगी। शाम करीब आठ बजे रामलीला मैदान में शिव भगवान का जयमाल का कार्यक्रम होगा।शिव भक्त सोसायटी के अध्यक्ष अमितेश चौरसिया ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि के दिन धूमधाम से शिव बारात निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। शहर में सजावट का कार्यक्रम तेजी से चल रहा है, जो मंगलवार की शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। शिव बारात निकालने के लिए परमिशन भी उनको जल्द मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को शिवभक्त बाइक रैली निकालेंगे। यह बाइक रैली बिलोवी हाल से दोपहर करीब तीन बजे निकलेगी और शहर के विभिन्न मार्गो से होकर वापस बिलोवी हाल में समाप्त होगी। 14 फरवरी को करीब दो बजे शिवजी की बारात धूमधाम से निकाली जाएगी। इस मौके पर मंत्री रजनीश, राकेश यादव, अखंड प्रताप सिंह, अनूप मिश्रा, सुमित मोदी समेत काफी संख्या में शिव भक्त मौजूद मौजूद रहे।

पीस कमेटी में शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपीललखीमपुर खीरी। महाशिवरात्रि को लेकर सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम एसपी ने की। सभी लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की गई। शिवा बारात को लेकर सोमवार को पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी डॉ एस चनप्पा ने की। बैठक में शहर के सभी संभ्रांत लोगों को बुलाया गया। डीएम एसपी ने सभी से त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई। बैठक में आए हुए लोगों से अधिकारियों ने त्योहार में आने वाली उनकी दिक्कतों के बारे में पूछा और समय रहते उनके निस्तारण का आदेश भी दिया। बैठक में डीएम एसपी ने कहा कि आने वाला त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। त्योहार में कोई नई परंपरा नहीं पड़ेगी। बारात शहर के जिस रूट से होकर पहले निकलती थी, उसी रोड पर निकाली जाएगी। भक्तों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था की जाएगी। जिससे भक्तों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए। बैठक में सीओ सिटी आरके वर्मा, कोतवाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश