
UP Deputy CM Dinesh Sharma
लखीमपुर खीरी. यूपी के नगर निकाय चुनाव में भी वीवीआईपी और वीआईपी स्तर के शीर्ष नेताओं ने भाग दौड़ शुरु कर दी है। निकय जैसे चुनाव में भी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए शीर्ष नेताओं को भी विभिन्न जिलों के दौरों का खाका तैयार करना पड़ा रहा है। इसी क्रम में यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शुक्रवार को लखीमपुर खीरी में निकाय चुनाव प्रचार के लिए दौरे पर रहेंगे।
निकाय चुनाव के लिए उप मुख्यमंत्री का दौरा
सभी 10 नगर पालिका और नगर पंचायतो से एक से बढ़कर एक दिग्गज चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चूंकि निकाय चुनाव में समय अब कम बचा है। इस लिये अब अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने के लिये वीआईपी का आवागमन शुरू हो चुका है। इसी क्रम में कल दिन शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा मोहम्मदी में नगर पालिका भाजपा प्रत्याशी संदीप महरोत्रा के पक्ष में वोट मांगने दोपहर करीब 1 बजे हैलीकॉप्टर से रामलीला मैदान मोहम्मदी पहुँचेंगे। उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के साथ ब्रजेशबहादुर और अभिषेक पांडेय भी मौजूद रहेंगे। उपमुख्यमंत्री लगभग आधा घंटा मोहम्मदी में जनसभा को संबोधित कर संदीप महरोत्रा के पक्ष में जनता से वोट देने की अपील करेंगे। इसके बाद उपमुख्यमंत्री गोला के लिये प्रस्थान करेंगे। उपमुख्यमंत्री गोला के पब्लिक इंटर कालेज में दोपहर करीब 2 बजे पहुंचेंगे। यह उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रिकू शुक्ला के पक्ष में सभा को संबोधित कर वोट की अपील करेंगे।
सुरक्षा को लेकर भारी भरकम पुलिस व्यवस्था की तैयारी मुक्म्मल
सूबे के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शुक्रवार को गोला व मोहम्मदी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुँचेंगे। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यस्था को लेकर कड़े इंतजाम किये हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री के आगमन के चलते हेलीपैड बनने के लिए जिला प्रशासन व पीडब्ल्यूडी का अमला कालेज के मैदान में हेलीपैड सहित तमाम अन्य व्यवस्थाओं का खाका तैयार करना शुरु कर दिया है।
इस चुनाव में जारी रहेगा वीआईपी का आवागमन
इस निकाय चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। काफी घमासान के बाद प्रत्याशियों की घोषण होने के बाद अब उनकी भी प्रतिष्ठा दांव पर है। इस लिये अध्यक्ष पद से चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहें। प्रत्याशी कोशिश कर रहे है कि ज्यादा से ज्यादा वीआईपी की कार्यक्रम उनकी नगर पालिका में लग सके।
Updated on:
16 Nov 2017, 8:16 PM IST
Published on:
16 Nov 2017, 8:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.