ललितपुर. जहां एक ओर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भले ही कड़े कानून बना महिलाओं की सुरक्षा की बात करती हो हाल ही में पुलिस प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई कार्यक्रम कर रही हो, मगर महिलाओं की सुरक्षा खतरे में नजर आ रही है। महिलाओं के साथ मारपीट करने वालों को कानून का डर नहीं है। वहीं, देश में भले ही नारी सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा हो, लेकिन महिलाएं सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला ललितपुर में सामने आया है, जहां पति और ससुर ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पति और ससुर ने विवाहिता को निर्वस्त्र कर पहले जमकर पीटा।