26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा का यह बड़ा चेहरा भाजपा में हुआ शामिल, ज्वाइन होते ही पार्टी ने दिया ये तोहफा, इस पद के लिए भरेंगी नामांकन

-भाजपा में शामिल होते ही पूर्व सपा नेत्री ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन-जिलाध्यक्ष ने साथ बरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कराया नामांकन दाखिल-जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दौड़ में मानी जा रहीं है सबसे मजबूत प्रत्याशी  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 22 Jul 2019, 5:41 PM IST

bjp

सपा का यह बड़ा महिला चेहरा भाजपा में हुआ शामिल, ज्वाइन होते ही पार्टी ने दिया ये तोहफा, इस पद के लिए भरेंगी नामांकन

ललितपुर.भाजपा (BJP) में शामिल होती ही पूर्व सपा (samajwadi party) नेत्री जिला पंचायत सदस्य को भाजपा की तरफ से इनाम दिया गया। जिसके तहत भाजपा के जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप चौबे तथा अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने अपने साथ निर्वाचन कार्यालय ले जाकर उनका जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करवाया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी की दौड़ में भाजपा में शामिल नेत्री जय श्री जितेंद्र खटीक (jaishree jitendra khatik) सबसे मजबूत दावेदार प्रत्याशी मानी जा रही है।

यह भी पढ़़ें- समाजवादी पार्टी को बहुत बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुये सपा के यह दिग्गज नेता

बताते चलें कि रविवार को जय श्री जितेंद्र खटीक के ससुर सपा के पूर्व कद्दाबर नेता तथा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रमेश खटीक अपनी पुत्रवधू जयश्री जितेंद्र खटीक के साथ समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। शामिल होते ही भाजपा की तरफ से पूर्व सपा नेताओं को यह इनाम माना जा रहा है।


हालांकि सपा के कद्दाबर नेता रमेश खटीक के भाजपा में शामिल होने से कई दिग्गज भाजपा नेताओं में खलबली मची हुई है । क्योंकि कद्दावर नेता की पुत्रबधू जयश्री जितेंद्र खटीक के भाजपा में शामिल होते ही भाजपा नेताओं का रुझान उस तरफ चला गया और उन्होंने अपनी ही पार्टी के दो मात्र जिला पंचायत सदस्य गुड्डी देवी सहरिया व बंशीधर श्रीवास को दर किनार कर हाल ही में शामिल जिला पंचायत सदस्य जयश्री को तबज्जो दी गई।


इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने कहा कि भाजपा के द्वारा उन सभी के लिए खुले हैं जो भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करना चाहते है । हालांकि भाजपा के इस कदम से भारतीय जनता पार्टी के दूसरे खेमे में नाराजगी देखी जा रही है।