2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रविवार को भी एअर इंडिया की 137 उड़ानों में हुई देरी, सॉफ्टवेयर में खराबी का असर अब भी है जारी

एअर इंडिया के सर्व में आई कमी का असर रविवार को भी देखने को मिल रहा सॉफ्टवेयर के कारण 137 फ्लाइट देरी से चली हैं यात्रियों को अपने बोर्डिंग पास लेने में भी परेशानी हो रही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 28 Apr 2019, 2:34 PM IST

air india

रविवार को भी एअर इंडिया की 137 उड़ानों में हुई देरी, सॉफ्टवेयर में खराबी का असर अब भी है जारी

नई दिल्ली।एअर इंडिया के सर्व में आई कमी का असर रविवार को भी देखने को मिल रहा है। चेक इन सॉफ्टवेयर के कारण रविवार को 137 उड़ानों के आगमन-प्रस्थान में देरी देखी गई है। एअरलाइन के प्रवक्ता ने जानकारी देतेे हुए बताया कि इन 137 उड़ानों में औसतन 197 मिनट की देरी होगी। एअर इंडिया का सर्वर डाउन होने के कारण काफी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। सर्वर के डाउन होने का असर घरेलू उड़ानों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स पर भी देखने को मिला था।


यात्रियों को नहीं मिल पा रहे थे बोर्डिंग पास

आपको बता दें कि दिक्कत एयरलाइंस की Sita सर्वर में हुई थी, जिसकी वजह से यात्री देर रात से ही परेशान थे। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ लग गई थी। इसके साथ ही यात्रियों के बोर्डिंग पास भी नहीं निकल पा रहे थे, जिसकी वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल बन गया था।


ये भी पढ़ें: BOB ने ट्वीट कर ग्राहकों को किया अलर्ट, कहा- किसी को भी अपने खातों से जुड़ी जानकारी न दें


रोजाना करीब 674 उड़ानों का होता है परिचालन

एयर इंडिया समूह रोजाना करीब 674 उड़ानों का परिचालन करता है। इस समूह में उसकी सहायक कंपनियां अलायंस एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी शामिल हैं। रविवार को इसके असर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रथम खंड में देरी के कारण, 137 उड़ानों में 197 मिनट (औसत) का विलंब है।


दिनभर यात्रियों को हुई परेशानी

विश्वभर के हजारों यात्रियों को शनिवार सुबह बुरे अनुभव का सामना करना पड़ा था, जब एयरलाइन के पीएसएस सॉफ्टवेयर ने तकनीकी गड़बड़ी की वजह से सुबह साढ़े तीन बजे से पौने नौ बजे तक काम करना बंद कर दिया था। यह सॉफ्टवेयर चेक-इन, बैगेज एवं आरक्षण संबंधी कार्यों का हिसाब रखता है। प्रवक्ता ने बताया कि सॉफ्टवेयर के पांच घंटे तक खराब रहने की वजह से शनिवार को 149 उड़ानों में देरी हुई।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App