एअर इंडिया के कर्मचारियों को समय पर सैलरी नहीं मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले इसी साल में चार बार कर्मचारियों को समय पर सैलरी नहीं मिल पाई है। इससे पहले मार्च, अप्रैल, मई और जून महीने सैलरी मिलने में देरी हुई थी। आपको बता दें कि सरकार संसद में भी कर्मचारियों की सैलरी समय पर नहीं मिलने की बात कह चुकी है। इसके लिए सरकार ने कंपनी की खराब वित्तीय हालत को जिम्मेदार बताया था।