पीएम मोदी का सपना पूरा
मोदी सरकार के मंत्री ने दावा किया कि दुनिया की तुलना में भारत का विमानन क्षेत्र 20 फीसदी ज्यादा रफ्तार से बढ़ रही है। जयंत ने कहा कि हवाई चप्पल पहन कर हवाई सफर करने के पीएम मोदी का सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे गोरखपुर एयरपोर्ट को भी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता एयरपोर्ट के जैसा बनाएंगे। सरकार विमानन क्षेत्र के विकास के लिए लगातार नई नीतियां बना रही है।