
सावधान! आपकी प्राइवेट बातें भी रिकॉर्ड कर रहा है अमेजन का ईको डॉट स्मार्ट स्पीकर
नई दिल्ली। सोचिए आप अपने घर में अपनी पत्नी से बात कर रहे हैं और आपके पास मौजूद एक सामान्य सा दिखने वाला स्पीकर आपकी बातों को रिकॉर्ड कर किसी के पास भेज दे। जी हां यह सुनने के बाद आपको बुरा जरूर लगेगा। लेकिन आपके साथ भी एेसा हो सकता है। दरअसल अमेजन का ब्लूटूथ स्पीकर अमेजन इको और अमेजन इको डॉट स्मार्ट एेसा ही कर रहा है। एेसा ही एक मामला पोर्टलैंड में सामने आया है जहां अमेजन एलेक्सा डॉट स्मार्ट स्पीकर ने पति-पत्नी की प्राइवेट बातों को रिकॉर्ड कर उनके फ्रेंड को भेज दिया।
टीवी इंटरव्यू में दी जानकारी
इस घटना का सामना करने वाली दंपति ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है। डेनियल नामक महिला ने इस पूरी घटना का खुलासा करते हुए कहा कि जब उसे इस बात का पता चला तो वह शॉक रह गई। डेनियल ने बताया कि एलेक्सा स्पीकर ने उसकी और उसके पति की बातों को गुपचुप तरीके से रिकॉर्ड कर लिया। इतना ही नहीं इस स्पीकर ने उन दोनों की बातों को सिएटल में रहने वाले उसके पति के दोस्त के पास भेज दिया। बाद में महिला के पति के दोस्त ने फोन कर तुरंत सभी इको स्पीकर्स को बंद करने के लिए कहा। घटना के तुरंत बाद महिला ने इस संबंध में अमेजन से शिकायत दर्ज कराई।
अमेजन ने स्वीकारी गलती
पीड़ित महिला की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद अमेजन ने इको स्पीकर्स की ओर से की गई यह गलती स्वीकार कर ली है। अमेजन के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा है कि एेसा अमेजन डॉट स्पीकर्स की ओर से पति-पत्नी की बातचीत को गलत कमांड के रूप में समझे जाने के कारण हुआ है। प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना से जासूसी का कोई संबंध नहीं है। प्रवक्ता ने कहा कि पति पत्नी की बातचीत में कोई शब्द एेसा था जो एलेक्सा डॉट स्पीकर्स की कमांड में मौजूद था।
Published on:
25 May 2018 02:13 pm
बड़ी खबरें
View Allकॉर्पोरेट वर्ल्ड
कारोबार
ट्रेंडिंग
