नई दिल्ली। भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में वर्चस्व की जंग में रिलायंस जियो और भारती एयरटेल एकदूसरे को मात देने के लिए हर रोज नए-नए एेलान कर रही हैं। दोनों कंपनियों एक-दूसरे को पछाड़ने की जुगत में हैं। अब एयरटेल ने रिलायंस जियो को मात देने के लिए नया मास्टर प्लान बनाया है। इस प्लान के तहत एयरटेल आने वाले दिनों में करीब 1 खरब रुपए जुटाने जा रही है। इन रुपयों को कंपनी भारत में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने पर फोकस करेगी। हालांकि, इस पर एयरटेल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।