अनमोल रिलायंस कैपिटल के डायरेक्टर हैं आैर उन्होंने अपनी पहली डील फाइनल की है। अनमोल ने कोडमास्टर्स नाम की एक कंपनी में रिलायंस ग्रुप की 60 फीसदी हिस्सेदारी को 1700 करोड़ में बेच दिया है। इस रकम के बाद भी रिलायंस ग्रुप की कंपनी में 29 फीसदी हिस्सेदारी बची हुई है, जिसकी वैल्यू 1,000 करोड़ रुपए है। तो 1700 करोड़ की रकम मिली और 1000 करोड़ की वैल्यू अभी भी बरकरार है। तो इस तरह अनमोल ने अपने पापा के 100 करोड़ को 2700 करोड़ बना दिया है।