
पनामा पेपर्स में दाऊद के राइट हैंड रहे 'मिर्ची' के परिवार का नाम शामिल
नर्इ दिल्ली। पनामा पेपर्स लीक एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। क्योंकि इस बार नाम दाउद का जुड़ा है। एक ताजा खुलासे में पनामा पेपर्स लीक मामले में दाउद के राइट हैंड इकबाल मिर्ची के परिवार का नाम सामने आया है। मिर्ची के परिवार ने रियल एस्टेट का काम देखने के नाम पर विदेश में कुल 17 कंपनियां बनाने का खुलासा हुआ है। डाॅक्युमेंट्स में कंट्री प्रॉपर्टी लिमिटेड से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। ताजा खुलासे के तहत मिर्ची के परिवार ने ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड (बीवीआई) में कंपनी बनाई थी, जबकि उनका उद्देश्य यूनाइडेट किंगडम में प्रॉपर्टी से जुड़ा कामकाज संभालना था। वहीं, पासपोर्ट में उसकी पत्नी व बेटों ने खुद को भारतीय बताया है। ताज्जुब की बात तो ये है उसका परिवार यूएर्इ में रहता है।
2013 में हुर्इ मिर्ची की मौत
मिर्ची, मोस्ट वांडेट डॉन दाऊद इब्राहिम का दायां हाथ था। एक दौर था, जब वह मुंबई पुलिस की हिटलिस्ट में था। 2013 में दिल का दौरा पड़ने से उसकी लंदन में मौत हो गई थी, तब वह 63 साल का था। सीबीआई के रेड कॉर्नर नोटिस के बाद उसे स्कॉटलैंड यार्ड ने गिरफ्तार भी किया था। साल 2010 में इकबाल मिर्ची की पत्नी हाजरा इकबाल मेमन और उसके दो बेटों- जुनैद इकबाल मेमन व आसिफ इकबाल मेमन ने मिलकर इस कंपनी को शुरू किया था।
ये भी हुए खुलासे
तीन मई 2016 को कंट्री का नाम उन 69 कंपनियों की सूची में था, जिनमें से अधिकतर भारतीयों की थीं। नई जानकारी में अप्रैल 2016 और दिसंबर 2017 के बीच का पत्राचार और ई-मेल हैं, जो दर्शाते हैं कि कानूनी फर्म ने अपने ग्राहकों को तय किए गए प्रावधानों का पालन करने के लिए तो प्रेरित किया, मगर उसने अपनी कंपनी की होल्डिंग फिर से पुर्नगठित की। डाॅक्युमेंट्स के अनुसार 27 मार्च 2017 को एक शेयर सर्टिफिकेट जारी हुआ, जो कि संयुक्त रूप से तीनों मेमन (मिर्ची की पत्नी व बेटों) के नाम था, जबकि इसके बाद एक अन्य सर्टिफिकेट भी जारी हुआ था। उसमें सिर्फ दोनों बेटों के नाम थे। खुलासे में यह भी पता चला कि मिर्ची की दिसंबर 2016 में मिर्ची की पत्नी ही कंपनी की सोल डायरेक्टर थी।
Published on:
23 Jun 2018 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allकॉर्पोरेट वर्ल्ड
कारोबार
ट्रेंडिंग
