5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डायमंड मर्चेंट ने अपने कर्मचारियों को की तीन करोड़ रुपए की कार गिफ्ट, पहले भी कर चुके हैं एेसा कारनामा

गुजरात स्थित सूरत के हरेकृष्‍ण डायमंड के मालिक सवजीभाई ढोलकिया ने एक बार फिर सभी को चौंकाके हुए अपने कर्मचारियों को काफी महंगा गिफ्ट दिया है।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Sep 29, 2018

gift

डायमंड मर्चेंट ने अपने कर्मचारियों को की तीन करोड़ रुपए की कार गिफ्ट, पहले भी कर चुके हैं एेसा कारनामा

नर्इ दिल्ली। देश में कर्इ बड़े उद्योगपति आैर बिजनेसमैन हैं। जिनका टर्नआेवर कर्इ लाख करोड़ रुपए है। उसके बाद भी अपने इंप्लार्इ को करोड़ों रुपए के तोहफे नहीं देते हैं। लेकिन देश में एेसा उद्योगपति भी हैं जो अपने कर्मचारियों को करोड़ों रुपयों की गाड़ियां गिफ्ट कर देते हैं। इस उद्योगपति ने एेसा पहली बार नहीं किया है। इससे पहले भी वो अपने कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट देकर सुर्खियों में आ चुका है। यह बिजनेसमैन गुजरात का डायमंड मर्चेंट हैं। जिसने कर्मचारियों को करोड़ों रुपयों की कार गिफ्ट की है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर इस बिजनेसमैन ने अपने कर्मचारियों को कौन सी कार गिफ्ट की है?

गुजरात के डायमंड के व्यापारी ने किया यह काम
गुजरात स्थित सूरत के हरेकृष्‍ण डायमंड के मालिक सवजीभाई ढोलकिया ने एक बार फिर सभी को चौंकाके हुए अपने कर्मचारियों को काफी महंगा गिफ्ट दिया है। अपने कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट देने के लिए मशहूर हो चुके सवजीभाई ढोलकिया ने इस बार अपने तीन कर्मचारी को मर्सिडीज बेंज कार गिफ्ट की है। ढोलकिया के इस कारनामे से पूरा देश हिल गया है।

आखिर क्यों दी मर्सिडीज बेंज
सवजीभाई ने अपनी कंपनी में नौकरी के 25 वर्ष पूरे करने वाले तीन कर्मचारियों को यह कार गिफ्ट की है। इन कारों की कीमत एक-एक करोड़ रुपए है। इतना ही नहीं यह तोहफा उन्हें मध्यप्रदेश की राज्यपाल और गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के हाथों प्रदान किया गया है। कंपनी की आेर से इस मौके पर एक कार्यक्रम भी रखा गया था।

पहले भी दे चुके हैं महंगे तोहफे
सवजीभाई ढोलकिया ने एेसा ऐसा पहली बार नहीं किया है जब उन्होंने अपने कर्मचारियों को इतना महंगा गिफ्ट दिया है। इससे पहले भी 2017 में सवजीभाई ने अपने कर्मचारियों को 1200 ड्टसन रेडी-गो गिफ्ट की थी। वहीं 2016 में सवजीभाई ने अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस के रूप में 51 करोड़ रुपए भी दिए थे। सवजीभाई के अनुसार वे अपने कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के अनुसार गिफ्ट देते हैं। सवजीभाई की कंपनी का एनुअल टर्नओवर करीब 6 हजार करोड़ रुपए है।