भव्य तरीके से मनाया जा रहा है 'पराक्रम पर्व'
देशभर में सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ की धूम, कई जगह कार्यक्रम हो रहे हैं। 28 से 30 सितंबर तक देश के 51 शहरों में पराक्रम पर्व का आयोजन किया जाना है। स्कूल, कॉलेजों में भी पराक्रम पर्व मनाया जा रहा है। बता दें कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने पहले ही विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों और विद्यालयों में भी सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाने का आदेश दिया था। सैनिकों के साहस और पराक्रम की वीरगाथा का जनता को शौर्यपूर्ण अहसास करने के लिए प्रदर्शनी बी लगी है। राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर, गुजरात के अहमदाबाद और भुज स्टेशन पर यह प्रदर्शनी लगाई गई है। सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान सेना की तरफ से इस्तेमाल किए गए साजो-सामान और हथियार को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। वहीं दिल्ली में भी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी प्रदर्शनी का उद्धाटन किया।