2018 में भी किया था ट्वीट
इसके पहले अगस्त 2018 में उन्होंने एक ट्वीट में टेस्ला के बारे में कहा था कि टेस्ला जल्दी ही निजी कंपनी बनने जा रही है और इसके प्रति शेयर की कीमत 420 अमेरिकी डॉलर होगी। इस ट्वीट के कारण उन्हें चेयरमैन की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा। अगस्त 2018 के ट्वीट के परिणामस्वरूप मस्क और टेस्ला में एसईसी के साथ फ्रॉड के आरोपों को लेकर एक समझौता हुआ। इस समझौते में चार करोड़ डॉलर का जुर्माना, कंपनी और मस्क के बीच बराबर का विभाजन, टेस्ला बोर्ड से मस्क को चेयरमैन पद से हटाया जाना शामिल रहा।