खबरों के अनुसार, यह फैसला सुनाने से पहले यूरोपीय यूनियन के कमिश्नर वेस्टेजर ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से फोन पर बात की और अपने फैसले की जानकारी दी। कमिश्नर ने कहा है कि गूगल फोन बनाने वाली कई कंपनियों पर पहले से ही गूगल क्रोम ब्राउजर इंस्टॉल करने के लिए दबाव डालता है। कमिश्नर ने यह भी आरोप लगाया है कि गूगल एेसा करने के लिए फोन कंपनियों को पैसा भी देता है। आपको बता दें कि यूरोपीय यूनियन के देशों में वेस्टेजर को उनके फैसले के लिए काफी प्रशंसा मिलती है।