1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1 अरब डॉलर की इकोनॉमी वाला पहला राज्य बन सकता है उत्तर प्रदेश, Flipkart के CEO ने जताई उम्मीद

यूपी जल्द ही 1,000 अरब डॉलर की इकोनॉमी बन सकता है। Flipkart के लिए भी जरूरी राज्य है उत्तर प्रदेश
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 29 Jul 2019, 11:20 AM IST

flipkart

नई दिल्ली। हाल ही में पीएम मोदी ( pm modi ) ने उम्मीद जताते हुए कहा था कि भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन सकता है। इसी भरोसे को आगे बढ़ाते हुए देश की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart के सीईओ ( Flipkart CEO ) ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे पहला एक अरब डॉलर की इकोनॉमी वाला राज्य बन सकता है। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और मोदी सरकार को इस राज्य से काफी उम्मीदें हैं। लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान फ्लिपकार्ट के सीईओ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi adityanath ) के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के विजन और दूरदर्शिता से राज्य में निवेश काफी बढ़ सकता है। वहीं, राज्य की कारोबारी सुगमता में भी सुधार देखने को मिला है।

यूपी के निवेशकों को मिलेगा फायदा

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आयोजित की गई इस सेरेमनी से उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास में भी काफी मदद मिलेगी। यूपी में उद्योगों का विकास होने से बोरोजगारी में भी काफी कमी आएगी। योगी आदित्यनाथ की इस पहल से यूपी के साथ-साथ वहां के निवेशकों को काफी फायदा होगा। कृष्णमूर्ति ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘दृष्टिकोण' से यूपी के निवेशकों का विश्वास भी सरकार की ओर बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें: EV को बढ़ावा देने के लिए 700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी Hero Electric


Flipkart के लिए महत्वपूर्ण राज्य है यूपी

कृष्णमूर्ति औद्योगिक निवेश के दूसरे चरण यानी दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के तहत बातचीत करते हुए कहा कि 65 हजार करोड़ रुपये की 250 से अधिक परियोजनाओं के शिलान्यास भी जल्द हो सकता है। फ्लिपकार्ट के सीईओ ने कहा कि यूपी भारत के साथ-साथ हमारी कंपनी यानी फ्लिपकार्ट के लिए भी एक महत्वपूर्ण राज्य है। यूपी के कारण कंपनी के प्रॉफिट में भी काफी बढ़ोतरी होती है।


छोटे कारोबारियों को मिलेगा फायदा

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम राज्य के स्थानीय हस्तशिल्प को उनके उत्पादों के विपणन के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि हजारों शिल्पकार, छोटे कारोबारी और महिला उद्यमी फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी को फायदेमंद मान रहे हैं ।

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल के दाम में आज बड़ी राहत, डीजल के दाम में चार दिन बाद कटौती


रजनीश कुमार ने दी जानकारी

समूह के कॉरपोरेट मामलों के मुख्य अधिकारी रजनीश कुमार ने बातचीत करते हुए बताया कि फ्लिपकार्ट उत्तर प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम ( MSME ) और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट ( ODOP ) को प्रोत्साहित करने के बारे में विचार कर रहे हैं। इसके साथ ही उनका मानना है कि यूपी में कुछ ऐसे पारंपरिक उत्पाद हैं, जो किसी और राज्य में देखने के लिए नहीं मिलते हैं। इसी कारण से यूपी अपने आप में एक अलग ही राज्य है। यहां के उद्योग से लेकर खेती में सभी जगह कुछ न कुछ खासियत है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App