
नई दिल्ली. नया साल आने को है। नए साल में लोगों को कंपनियां कई तरह के ऑफर्स दे रही है। लेकिन वहीं व्हाटसएप इस्तेमाल करने वालों के लिए बुरी खबर है। आज के आधुनिक के दौर में व्हाटसएप हर खासो आम लोंगो के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन फेसबुक के स्वामित्व वाली मैसेंजिंग एप वाट्स एप 31 दिसंबर से कई सारे प्लेटफार्म्स पर काम करना बंद कर देगी। कंपनी ने खुद इसकी पुष्टि की है। दरअसल व्हाट्सएप कई ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपना सपोर्ट बंद करने जा रहा है।
इन फोन्स में नहीं चलेगा व्हाटसएप
यूके की वेबसाइट एक्सप्रेस डॉट को डॉट में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, मैसेंजिंग एप 31 दिसंबर 2017 से 'ब्लैकबेरी ओएस', 'ब्लैकबेरी 10', 'विंडोज फोन 8.0' और अन्य पुराने प्लेटफार्म्स पर उपलब्ध नहीं होगी। वाट्स एप ने कहा, "हम इन प्लेटफार्म के लिए सक्रिय रूप से अब डेवलप नहीं करेंगे, जिससे कुछ फीचर्स काम करना बंद कर देंगे।" कंपनी ने कहा, "ये प्लेटफॉर्म्स भविष्य में हमारे एप की विशेषताओं को बढ़ाने के लिए उस तरह की क्षमताओं की पेशकश नहीं करते हैं, जिनकी हमें जरूरत है। इसलिए हम नए ओएस संस्करण में अपग्रेड करने की सिफारिश करते हैं, जिसमें 4.0 या उससे ऊपर का एंड्रायड, 7 या उससे ऊपर का आईओएस , या 8.1 या इससे ऊपर का विंडोज संस्करण शामिल है, ताकि आप वाट्स एप का इस्तेमाल जारी रख सकें।" वाट्स एप ने कहा कि 2018 के दिसंबर के बाद से वह 'नोकिया एस40' प्लेटफार्म पर भी काम नहीं करेगी। साथ ही साल 2020 के 1 फरवरी के बाद यह एंड्रायड वर्शन 2.3.7 या इससे पुराने वर्शन पर काम करना बंद कर देगी।
ऐसे पता करें अपना नंबर
अगर आप उपर बताए गए ओएस का उपयोग करते हैं तो अपने मोबाइल को ओएस 4.0, आईओएस 7 और विंडोज 8.1 के ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम से अपडेट कर लें। इसके बाद ही आप व्हाट्स एप का उपयोग कर पाएंगे।
Published on:
26 Dec 2017, 3:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.