2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनिल अंबानी की वित्तीय कंपनियों की रेटिंग घटने से परेशानी में बीमा कंपनियां

अनिल अंबानी की इन कंपनियों पर पड़ रही इरडा के नियमों की मार निकालनी पड़ेगी आरएचएफएल और आरसीएफएल में लगाई पूंजी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 1 May 2019, 6:25 PM IST

Anil Ambani

अनिल अंबानी की वित्तीय कंपनियों की रेटिंग घटने से परेशानी में बीमा कंपनियां

नई दिल्ली।अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस कैपिटल की दो कंपनियों की रेटिंग घटने से इन कंपनियों के साथ ही कई बीमा कंपनियों के लिए भी दिक्कत खड़ी हो गई है। यूनिट लिंक्ड प्लान ( यूलिप ) और ग्रुप व एन्युइटी प्लान की पूंजी का निवेश इन कंपनियों में करने वाली कंपनियां इससे परेशानी में पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ेंः-बायोडीजल के रिटेलर को रखना होगा ग्राहक का पूरा रिकॉर्ड, सरकार ने जारी किए दिशा निर्देश

दरअसल भारतीय बीमा विकास एवं विनियामक प्राधिकरण ( इरडा ) के नियमों के तहत बीमा कंपनियां 5 फीसदी से अधिक फंड ए प्लस और उससे कम रेटिंग वाली कंपनियों में नहीं लगा सकते। इसी तरह यूलिप फंड की 75 फीसदी पूंजी एएए रेटिंग और 25 पर्सेंट तक एए प्लस रेटिंग वाली कंपनियों में लगाया जा सकता है। ए प्लस और उससे कम रेटिंग वाली कंपनियों में निवेश की सब-लिमिट 5 फीसदी है। रिलायंस कैपिटल की सहायक कंपनियों रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड ( आरएचएफएल ) और रिलायंस कॉमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड ( आरसीएफएल ) की के्रडिट रेटिंग घटने से अब बीमा कंपनियों को इनमें किए गए निवेश को कहीं और लगाना होगा। कंपनियों ने इरडा से इसके पालन के लिए कुछ और समय मांगा है।

यह भी पढ़ेंः-दवाओं में खामियां मिलने पर कई कंपनियों को नोटिस, दवाओं के बैच वापस लेने को कहा

बता दें कि कई बीमा कंपनियों ने अनिल अंबानी समूह की इन दोनों कंपनियों में उस वक्त निवेश किया था, तब उनकी रेटिंग ऊंची थी। पिछले हफ्ते रेटिंग एजेंसी केयर और इकरा द्वारा इनकी रेटिंग घटाने से बीमा कंपनियों के लिए परेशानी पैदा हो गई है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.