इस अंबानी की सगाई की खबर
खबरों की मानें तो अंबानी परिवार के तीनों बच्चों आकाश, ईशा और अनंत अंबानी की शादी दिसंबर में हो सकती है। जानकारों से मिली खबर के अनुसार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए अंबानी परिवार की मंजूरी मिल चुकी है। दोनों की शादी का जल्द ही ऑफिशियल एलान भी हो सकता है। सोशल मीडिया में उड़ रखी खबरों के अनुसार राधिका मर्चेंट उस वक्त लाइमलाइट में आईं थी जब उन्होंने ईशा अंबानी की सगाई पार्टी में उनके साथ डांस किया था। वैसे अभी तक अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी की पुष्टि के बारे में कोई खबर नहीं आई है। यह कहानी सिर्फ सोशल मीडिया में उड़ रही है।