जियो और जीएसएमए करेंगे मिलकर काम
महिलाओं को डिजिटल दुनिया से जोडऩे और उन्हें डिजिटली साक्षर बनाने के लिए रिलायंस जियो और जीएसएमए आपस में मिलकर काम करेंगे। रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा मोबाइल और इंटरनेट ने लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि जब से रिलायंस जियो लॉन्च हुआ है, तब से जियो सभी को समान अवसर प्रदान कर महिला-पुरुष के अंतर को कम करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में मोबाइल और इंटरनेट प्रौद्योगिकियों का विकास तेजी से हुआ है।