2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ITC ने नियुक्त किए नए चेयरमैन, अब से संजीव पुरी संभालेंगे वाई सी देवेश्वर का कार्यभार

11 मई को आईटीसी ( ITC ) कंपनी के चेयरमैन और सीईओ रहे वाई सी देवेश्वर का निधन हो गया था इसके बाद कंपनी ने नए चेयरमैन नियुक्त कर दिए हैं कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी को उनकी वर्तमान जिम्मेदारी के साथ चेयरमैन नियुक्त किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 13 May 2019, 5:21 PM IST

itc chaiman

ITC ने नियुक्त किए नए चेयरमैन, अब से संजीव पुरी संभालेंगे वाई सी देवेश्वर का कार्यभार

नई दिल्ली। 11 मई को आईटीसी ( ITC ) कंपनी के चेयरमैन और सीईओ रहे वाई सी देवेश्वर का निधन होने के बाद कंपनी ने आज अपने नए सीईओ के नाम का खुलासा कर दिया है। विविध क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी ( ITC ) ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी को उनकी वर्तमान जिम्मेदारी के साथ चेयरमैन नियुक्त किया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि पुरी चेयरमैन और सीएमडी होंगे।

संजीव पुरी होंगे ITC के चेयरमैन

पुरी का प्रमोशन पूर्व चेयरमैन वाई.सी.देवेश्वर के निधन के बाद हुआ है। देवेश्वर का शनिवार की सुबह निधन हो गया है। कंपनी ने नियामक को बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल की सोमवार को हुई बैठक में प्रबंध निदेशक संजीव पुरी को चेयरमैन का दायित्व भी देने का निर्णय किया गया है। यह नियुक्ति 13 मई (सोमवार) 2019 से ही प्रभावी है। अब पुरी का नया पद चेयरमैन और सीएमडी होगा।

ये भी पढ़ें : HDFC ने जारी किए Q4 के नतीजे, कंपनी को हुए 27 फीसदी का मुनाफा, डिविडेंड का किया ऐलान

कई क्षेत्रों में है ITC का योगदान

आपको बता दें कि देवेश्वर (72) को सिगरेट बनाने वाली कंपनी आईटीसी को एफएमसीजी, हॉस्पिटलिटी, आईटी समेत विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी कंपनी बनाने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने 2017 में कंपनी के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद छोड़ा था। हालांकि, वह अभी भी गैर-कार्यकारी चेयरमैन बने हुए थे। कंपनी ने नई पीढ़ी के नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए 2017 में चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद अलग कर दिया था।

पहले से चल रही थी योजना

56 साल के पुरी को देवेश्वर मैनेजिंग डायरेक्टर के साथ चेयरमैन पद के लिए तैयार कर रहे थे। पहले की योजना के मुताबिक उन्हें मैनेजिंग डायरेक्टर के साथ चेयरमैन का पद 2021-22 में मिलना था। पुरी को 2017 में आईटीसी का सीईओ और इसके एक साल बाद मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया था। वहीं, 2017 में देवेश्वर को आईटीसी का नॉन-एग्जिक्यूटिव चेयरमैन अप्वाइंट किया गया था।

( ये न्यूज एजेंसी से ली गई है। )

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.