3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोल्डन ग्लोब टाइगर्स अवॉर्ड में जियो ने जीती तीन ट्राॅफी, बढ़ गया पूरी दुनिया में सम्मान

कुआलालम्पुर आयोजित हुआ द गोल्डेन ग्लोब टाइगर्स अवॉर्ड 2019 जियो को मार्केट लीडरशिप अवॉर्ड के साथ 3 और अवॉर्ड प्रदान किए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 7 May 2019, 5:49 PM IST

Mukesh Ambani

जियो को मिले तीन प्रतिष्ठित अवॉर्ड, गोल्डन ग्लोब टाइगर्स से नवाजा गया

नई दिल्ली। प्रमुख मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड हर जगह झंडे गाड़ रही है। जहां वो अपने कस्टमर की संख्या बढ़ा रही है। वहीं दूसरी ओर अपनी परफॉर्मेंस और क्वालिटी में भी सुधार कर रही है। जिसकी वजह से उसे अवॉर्ड से भी नवाजा जा रहा है। जियो को प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब टाइगर्स अवार्ड 2019 से नवाजा गया है। वहीं तीन अलग-अलग श्रेणियों में अवॉर्ड से नवाजा गया है। आइए आपको भी बताते हैं।

यह भी पढ़ेंः-बाजार पिछले 45 दिनों के सबसे निचले स्तर पर बंद, सेंसेक्स 324 अंक गिरा, निफ्टी में 100 अंक लुढ़का

रिलायंस जियो को मोबाइल सेवा प्रदाता बाजार में अग्रणी रहने, इंडिया का स्मार्ट फोन और गेमिंग प्लेटफॉर्म जियो क्रिकेट प्ले एलांग जियो के लिए अवॉर्ड दिए गए हैं। जियो डिजिटल सेवा को 'हर जगह हर व्यक्ति' को जोडऩे के उसके मिशन के मद्देनजर ये तीन पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड को दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल डाटा नेटवर्क 30 करोड़ भारतीयों को जोडऩे के परिप्रेक्ष्य में मार्केट लीडरशिप अवॉर्ड प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ेंः-अक्षय तृतीया पर फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक, 50 रुपए सस्ता हुआ सोना

जियो अद्यतन 4जी एलटीई प्रौद्योगिकी के साथ विश्व स्तरीय आल-आईपी डाटा नेटवर्क प्रदाता है। यह भारत की सबसे बड़ी वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाता भी है। जियो क्रिकेट प्ले एलांग ( जेसीपीए ) को सर्वश्रेष्ठ अभियान--एडवरटाइजिंग इन मोबाइल गेमिंग इन्वायर्नमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया है। जियो क्रिकेट प्ले एलांग के माध्यम से लोग अपने मोबाइल स्क्रीन को टेलीविजन के सजीव प्रसारण से जोड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः-IOB बेचने जा रहा है अपनी संपत्ति, 900 करोड़ रुपए जुटाने की है योजना

जियो फोन को इंडिया का स्मार्टफोन अवॉर्ड भी प्रदान किया गया है। जियो फोन उन लोगों को ध्यान में रखकर लांच किया गया है, जो व्यक्ति स्मार्टफोन रखने की क्षमता नहीं रखते थे। इस फोन के जरिए प्रत्येक भारतीय को डिजिटल सेवा से लैस करना है। द गोल्डेन ग्लोब टाइगर्स अवॉर्ड 2019 मलेशिया के कुआलालम्पुर में एक रंगारंग कार्यक्रम में प्रदान किए गए।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.