नई दिल्ली। यदि आप पेटीएम, मोबिक्विक, फ्रीचार्ज जैसे मोबाइल वॉलेट का प्रयोग करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। आपको अपने मोबाइल वॉलेट का केवाईसी अपडेट करना अनिवार्य है। इसके लिए अंतिम तारीख आज यानि 28 फरवरी है। यदि आज आप अपने मोबाइल वॉलेट का केवाईसी पूरा नहीं करते हैं तो हो सकता है कि आपका पैस फंस जाए। भारतीय रिजर्व बैंक ने पहले ही ये बात साफ कर दिया है कि, मोबाइल वॉलेट को केवाईसी से जोडऩे की अंतिम तारीख 28 फरवरी है जिसे और आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। हालांकि रिजर्व बैंकने ये साफ कर दिया र्है कि, केवाईसी पूरा न करने पर किसी भी यूजर्स का पैसे को नहीं काटा जाएगा। पहले इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि, केवाईसी की प्रक्रिया पूरी न करने पर मोबाइल वॉलेट में बचे शेष राशि का आप इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।