कंपनी की ओर से ज्यादा से ज्यादा सीएनजी चालित कारें बनाने के बयान के बाद कंपनी के चेयरमैन ने कहा है कि इन कारों को पर्याप्त मात्रा में ईधन उपलब्ध कराने के लिए मारुति सीएनजी फिलिंग स्टेशन खोलने में भागीदारी कर सकती है। कंपनी के चेयरमैन ने कहा है कि सीएनजी फिलिंग स्टेशंस की संख्या बढ़ाने को लेकर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से पार्टनरशिप को लेकर संभावनाएं तलाश रहे हैं। इसके लिए जल्द वार्ता हो सकती है। कंपनी के चेयरमैन का कहना है कि सीएनजी वाहनों से कई फायदे हैं लेकिन ग्राहक जल्दी से इनकी तरफ रुख नहीं करते हैं। इसकी वजह सीएनजी स्टेशनों पर लंबी लाइन हो सकती है। आपको बता दें कि अभी मारुति सुजुकी वैगन आर, ऑल्टो 800, ऑल्टो के-10, इको, सेलेरिया और Ertiga को सीएनजी आॅप्शन के साथ बेच रही है।