7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत के कुल गोल्ड रिजर्व से भी दाेगुनी है मुकेश अंबानी की संपत्ति, अब बन गए हैं दुनिया के 11वें सबसे अमीर शख्स

Reliance Industries के शेयर्स में भारी इजाफ हाेने के बाद मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 50 अरब डाॅलर के पार पहुंच गया है जिसके बाद वो अब दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 9 Aug 2018, 12:54 PM IST

Muekesh Ambani

भारत के कुल गोल्ड रिजर्व से भी दाेगुनी है मुकेश अंबानी की संपत्ति, अब बन गए हैं दुनिया के 11वें सबसे अमीर शख्स

नर्इ दिल्ली। अभी पिछले दिन ही मुकेश अंबानी की नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार में जोरदार बढ़त दर्ज की थी जिसके बाद कंपनी की कुल मार्केट कैप में करीब 12 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ था। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का कुल मार्केट कैप 7.62 लाख करोड़ रुपए के पार चला गया। आज भारत ही नहीं बल्कि एशिया के भी सबसे अमीर व्यक्ति की कुर्सी पर काबिज मुकेश अंबानी ने गुरुवार को एक आैर नया मुकाम हासिल कर लिया है। गुरुवार को मुकेश अंबानी की संपत्ति में भारी बढ़ोतरी हुर्इ जिसके बाद अब उनकी कुल संपत्ति 50 अरब डाॅलर (3.40 लाख करोड़ रुपए ) के पार पहुंच गया है। दरअसल पिछले दो दिनों से घरेलू बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर्स में भारी इजाफा देखने को मिला है। यही कारण है कि मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी इतना बड़ा इजाफा देखने को मिला है।


लगातार दूसरे दिन भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर्स में रिकाॅर्ड स्तर पर
पिछले दिन के बाद आज भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर्स का भाव नए रिकाॅर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। अाज कंपनी के प्रति शेयर का भाव 1,231 रुपए के स्तर तक पहुंच गया। शेयर्स में तेजी के बाद आज एक बार फिर कंपनी के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुर्इ आैर ये 7.80 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं दूसरी तरफ आज डाॅलर के मुकाबले रुपए में भी मजबूती देखने को मिली। आज अमरीकी डाॅलर के मुकाबले रुपया 68.50 के स्तर पर आसपास ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार पूंजीकरण को डाॅलर में देखें तो ये 113.8 अरब डाॅलर के करीब है।


क्या है मुकेश अंबानी आैर रिलायंस इडस्ट्रीज की शेयर्स का कनेक्शन?
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर्स बढ़ने से मुकेश अंबानी की संपत्ति में इजाफे का सबसे बड़ा कारण ये है कि कंपनी में मुकेश अंबानी का कुल 45 फीसदी हिस्सेदारी है। इस हिसाब से अंबानी की कुल संपत्ति 50 अरब डाॅलर के पार कर जाती है। इसके साथ ही एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के पद पर मुकेश अंबानी की स्थिति पहले से आैर मजबूत तो ही गर्इ है, साथ ही वो अब दुनिया के 11वें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। सबसे दिलचस्प बात ये है कि भारत के पास जितना गोल्ड रिजर्व है, मुकेश अंबानी के पास उससे दोगुना अधिक संपत्ति है। मौजूदा समय में भारत के पास आधिकारिक तौर पर 561 टन साेने का रिजर्व है जिसकी कुल कीमत 25 अरब डाॅलर है।