
मुकेश अंबानी ने दिखाई 5जी की ताकत, दिल्ली से 1388 किलोमीटर दूर मुंबई में रिमोट से चलाई कार
नई दिल्ली। टेलीकॉम सेक्टर में 4जी की लॉन्चिंग के बाद से ही 5जी तकनीक को लेकर चर्चा चल रही है। सरकार अगले साल यानी 2019 के मध्य तक 5जी तकनीक के लिए लाइलेंस जारी करने की बात कह रही है। देश में समय से 5जी तकनीक को शुरू करने के लिए सरकार ने एक विशेष कमेटी की गठन भी किया है। 5जी के बारे में कहा जा रहा है कि इसके आने के बाद देश की दूरसंचार व्यवस्था पूरी तरह से बदल जाएगी। साथ ही इससे इंटरनेट की दुनिया में नई क्रांति आ जाएगी। 5जी तकनीक को दूरसंचार क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसकी ताकत की एक झलक गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया में इंडियन मोबाइल कांग्रेस के पहले दिन दिखाई।
रिमोट के जरिए चलाई कार
इंडियन मोबाइल कांग्रेस के पहले दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने अपनी कंपनी जियो और एरिक्सन के साथ मिलकर 5जी तकनीक के जरिए एयरोसिटी में बैठकर 1388 किलोमीटर दूर मुंबई में एक कार चलाकर दिखाई। यह कार मुंबई में रिलायंस के कॉरपोरेट पार्क में खड़ी थी। इस दौरान 5जी तकनीक के जरिए एक ड्रोन का संचालन भी किया गया जो शक्तिशाली सुरक्षा और आसमानी खतरों को पहचान सकता है। इस मौके पर रिलायंस जियो ने कहा कि 5जी तकनीक 4जी की तुलना में 10 गुना ज्यादा प्रभावी होगी।
जियो-एरिक्शन ने बनाया बेहद तेज नेटवर्क
इंडियन मोबाइल कांग्रेस में जियो के अधिकारियों ने कहा कि जियो और एरिक्सन ने कई गीगाबाइट की स्पीड और बेहद कम विलंब वाली 5जी तकनीक पर काम कर रहे हैं। इंडियन मोबाइल कांग्रेस में इसकी शक्तियों का परीक्षण किया गया है। इस तकनीक के जरिए कहीं से भी भारी भरकम मशीनों का भी संचालन किया जा सकता है। इसके अलावा इस तकनीक के जरिए 4के (उच्च गुणवत्ता) वाले वीडियो का प्रसारण भी संभव है। 4के वीडियो में एक सेंकेड में चार हजार फोटो बदल जाते हैं। यह तकनीक सेल्यूलर नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। 5जी तकनीक का टेलीमेडिसिन में भी इस्तेमाल हो सकता है। इस तकनीक के जरिए दूर बैठे किसी मरीज की बीमारी का मूल्यांकन, पहचान और क्लिनिकल निदान संभव है।
Published on:
26 Oct 2018 04:42 pm
बड़ी खबरें
View Allकॉर्पोरेट वर्ल्ड
कारोबार
ट्रेंडिंग
