रिलांयस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार देश के 130 करोड़ लोगों तक मुफ्त रिलायंस बिग टीवी एचडी सेट टॉप बॉक्स पहुंचाने के लिए पोस्ट ऑफिस के साथ समझौता किया गया है। इस समझौते के तहत राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम के उपभोक्ता 500 रुपए देकर सेट टॉप बॉक्स की बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों के उपभोक्ता रिलायंस बिग टीवी की आधिकारिक वेबसाइट www.reliancedigitaltv.com से भी सेट टॉप बॉक्स की बुकिंग करा सकते हैं। हालांकि रिलायंस बिग टीवी सेट टॉप बॉक्स की बुकिंग मार्च में ही शुरू हो चुकी है।