नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक ने नीरव मोदी घोटाले के बाद सबक लेते हुए जानबुझ कर कर्ज न चुकाने वालों पर बड़ा एक्शन लिया है। बैंक ने ऐसे 150 विल्फुल डिफॉल्टर्स के पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं। कर्जवसूली अभियान में जुटा पंजाब नेशनल बैंक 37 अन्य कर्जखोरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा चुका है। बैंक ने एक बयान में कहा, 'बैंक 1,084 को विलफुल डिफॉल्टर्स कर चुका है और उनमें से 260 लोगों की तस्वीरें अखबारों में छपवाई गई हैं।'