14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब नेशनल बैंक में ऐसा क्या हुआ कि पहुंची पुलिस

- बैंक के सीसीटीवी फुटेज में दर्ज हुई घटना

2 min read
Google source verification
patrika


मंदसौर.
घंटाघर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से शुक्रवार दोपहर एक बालक नोटों से भरा बैग चुराकर फरार हो गया। घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। रुपए से भरा बैग बैंक के सहायक प्रबंधक की टेबल में रखा था। मामले में कोतवाली पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कोतवाली थाने के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सहायक प्रबंधक कुशलराज मांडावत दोपहर करीब ३.३० बजे अपनी टेबल पर बैठे थे। उनकी टेबल में एक लाख ९० हजार रुपए से भरा गए बैग रखा था। दोपहर इसी समय के लगभग वे बाथरुम तक गए थे, इसी दौरान १७-१८ वर्ष का एक बालक आया और उनकी टेबल से वह बैग लेकर बैंक से बाहर चला गया। मांडावत जब वापस आए तो देखा बैग वहां नहीं था। बैंक में रुपए से भरा बैग गायब होने से हडकंप की स्थिति बन गई। मांडावत ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला तो उसमें एक बालक रुपए से भरा बैग ले जाता नजर आया। सीसीटीवी फुटेज व मांडावत की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रात को चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।


घेराबंदी की परंतु नहीं मिला सुराग
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर बालक को तलाशा, परंतु उसका कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। पुलिस आरोपी बालक को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है।

------------------------------------------

बाइक सवार युवक से पकड़ी २०० ग्राम स्मैक
गरोठ.
सुवासरा पुलिस ने शुक्रवार को एक बाइक सवार युवक से २० लाख रुपए कीमत की २०० ग्राम स्मैक जब्त की है। पुलिस ने युवक से बाइक जब्त करने के बाद प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार नवाज पिता अयाज खां पठान उम्र ३२ निवासी सूरजानी को धामनिया फंटे पर बाइक क्रमांक एमपी १४ एमडब्ल्यू १४२४ को रोका। तलाशी के दौरान नवाज के पास पुलिस को २०० ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने नवाज को गिरफ्तार कर लिया। जब्त स्मैक की कीमत २० लाख रुपए बताई जा रही है।