डाबर इंडिया के चेयरमैन विवेक बर्मन की पत्नी भी अरबाें रुपयों की संपत्ति की मालकिन हैं। विवेक बर्मन की पत्नी मोनिका बर्मन के पा 2,260 करोड़ रुपये की संपत्ति है जबकि विवके बर्मान के पास 16,752 करोड़ रुपये की संपत्ति है। JSW ग्रुप के चेयरमैन सज्जन सिंह जिंदल की पत्नी भी इस लिस्ट में शुमार हैं। जिंदल की पत्नी का नाम संगीता जिंदल है आैर उनके पास 10,450 करोड़ रुपये की संपत्ति है। HCL टेक्नॉलजी के फाउंडर शिव नादर की पत्नी किरण नादर की कुल संपत्ति 20, 120 करोड़ रुपये है। वहीं शिव नादर की पूरी संपत्ति 13.6 बिलियन डॉलर है।