रतन टाटा के हवाले से लिखा गया है कि 'टाटा कंपनी बनाने से पहले मैं तो कबाड़ी बेचता था। ए टीना, लोहा, प्लास्टिक, कांच बोतल वाला' वहीं करीब 9 हजार करोड़ के मामले में भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के तरफ से लिखा गया है कि, 'आैर मैं पहले ताड़ी बेचता था।' ट्रोलर्स ने तो मशहूर शायर मिर्जा गालिब तक को नहीं छोड़ा। मिर्जा गालिब के हवाले से लिखा गया है कि, 'मैं तो ट्रक व रिक्शे के पीछे शायरियां लिखकर पैस कमाता था।' वहीं सुपरस्टार रजनीकांत के हवाले से कमेंट बाॅक्स में लिखा गया है कि, 'मैं तो एक आदमी था!' वहीं सबसे नीचे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के हवाले से भी एक कमेंट है। जिसमें वो सभी कमेंट्स को पढ़ने के बाद हंस रहे हैं।