24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुनिया में चमकी Reliance Foundation, Nita Ambani इस लिस्ट में चुनी गई इकलौती भारतीय

Nita Ambani और Reliance Foundation को दुनिया की प्रमुख समाजसेवियों लिस्ट में शामिल किया गया American Magazine Town and Country की वर्ष 2020 के लिए जारी सूची में Nita Ambani एकमात्र भारतीय समाजसेवी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 21 Jun 2020, 6:39 PM IST

Nita Ambani

Ril Foundation and Nita Ambani selected only Indian NGO in this list

नई दिल्ली।कोरोना वायरस ( coronavirus ) के बीच लोगों की जान बचाने के प्रयासों में जुटी नीता अंबानी ( Nita Ambani ) और उनकी संस्था रिलायंस फाउंडेशन ( Reliance Foundation ) को दुनिया की प्रमुख समाजसेवियों लिस्ट में शामिल किया गया है। अमरीकी पत्रिका टाउन एंड कंट्री ( American Magazine Town and Country ) की वर्ष 2020 के लिए जारी इस सूची में नीता अंबानी एकमात्र भारतीय समाजसेवी हैं। नीता अंबानी को लॉकडाउन के दौरान समाज के विभिन्न तबकों के लिए उनके राहत प्रयासों, गरीबों को भोजन और देश के पहले कोविड-19 अस्पताल ( Covid 19 Hospital ) जैसी समाज सेवाओं के लिए सूची में स्थान दिया गया है। इस लिस्ट टिम कुक, ओपरा विनफ्रे, लॉरेन पॉवेल जॉब्स, लॉडर फैमिली, डोनाटेला वर्साचे और माइकल ब्लूमबर्ग जैसे अन्य प्रमुख नाम भी सूची में शामिल हैं।

Reliance Industries ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली India की बनी पहली Company

पत्रिका ने क कहा कि
नीता अंबानी और फाउंडेशन के प्रयास को मान्यता देते हुए पत्रिका ने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन- रिलायंस इंडस्ट्रीज की समाज सेवी संस्था है, जिसकी स्थापना नीता अंबानी ने की और वह इसकी चेयरपर्सन हैं। संस्था ने कोरोना के इस अति चुनौतीपूर्ण दौर में फ्रंटलाइन श्रमिकों और गरीबों को लाखों भोजन और मास्क वितरित किए, भारत का कोविड-19 रोगियों के लिए पहला अस्पताल स्थापित किया और आपातकालीन राहत कोषों में सात करोड 20 लाख डॉलर का दान दिया।

China को सबक सिखाने Oil Companies भी हुई तैयार, सेना को बढ़ाई Fuel Supply

नीता अंबानी का बयान
सूची में शामिल होने पर रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्षा नीता अंबानी ने कहा कि संकट के समय राहत के लिए संसाधनों के साथ सहानुभूति पूर्ण रवैए की भी नितांत आवश्यकता होती है। पिछले कुछ वर्षों में हमने संकट के समय अपने प्रयासों को प्रभावशाली बनाने के लिए फाउंडेशन और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बहु-आयामी और व्यवस्थित प्रतिक्रियाओं को अपना कर खुद को सुसज्जित किया है। हम प्रसन्न और विनम्र हैं कि हमारी पहल को वैश्विक स्तर पर मान्यता दी जा रही है। जब भी जरूरत पड़ेगी हमारी संस्था, सरकार और समाज की सहायता को प्रतिबद्ध रहेगी।

Surya Grahan 2020 : कारोबार पर किस तरह का देखने को मिलता है असर, जानिए किन बातों का रखें परहेज

बना दिया था कोविड हॉस्पिटल
नीता अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन ने मुंबई में स्थानीय अधिकारियों के साथ मार्च के महीने में ही दो सप्ताह से भी कम समय में 100 बेड का कोविड-19 अस्पताल बनाने का काम किया। अप्रैल में बेड की संख्या बढ़ा कर 220 कर दी गई। रिलायंस फाउंडेशन ने अन्न सेवा नामक एक राष्ट्रव्यापी खाद्य सेवा शुरू की, जिसमें अब तक करीब पांच करोड़ लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया है।

Modi Govt की Scheme दिलाएगी मात्र 1000 रुपए में किराए का घर, जानिए किसे और कैसे मिलेगा लाभ

मास्क और पीपीई किट का निर्माण
रिलायंस फाउंडेशन ने अपने बहु-आयामी प्रयासों को जारी रखते हुए ऑनलाइन चिकित्सा सहायता, मुंबई में कोविड रोगियों के लिए घर में क्वारेंटाइन सुविधा, ग्रामीण समुदायों को सहायता और देश भर में पालतू जानवरों, आवारा पशुओं के लिए स्वास्थ्य सेवा शामिल है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मास्क और पीपीई के निर्माण की भी शुरुआत की और महामारी के खिलाफ लड़ाई में इन महत्वपूर्ण वस्तुओं के उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने में देश को योगदान दिया।