भारतीय दूरसंचार उद्योग के राजस्व (समायोजित सकल राजस्व, एजीआर) में वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर सात फीसदी और 2015-16 की समान तिमाही की तुलना में 25 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है। जेफरीज की एक रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दूरसंचार उद्योग का राजस्व अब 2012-13 के स्तर पर पहुंच चुका है। यह गिरावट जनवरी के अंत में जियो और अन्य कंपनियों की ओर से कीमतों में कमी करने से आई है। उद्योग के एआरपीयू में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 11 फीसदी की कमी दर्ज की है और यह अब 70 रुपये प्रति माह है।