
जवानों की शहादत से लेकर 'पंचत्व' योग तक जानें 5 बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक पर
1.) कबतक जवान होते रहेंगे शहीद?
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग में बीएसएफ के अधिकारी समेत चार जवान शहीद हो गए। सीमा पर तनाव को लेकर अब केंद्रीय गृह सचिव राजीव गॉबा ने पीएमओ को रिपोर्ट सौंप दी है। गृह सचिव राजीव गॉबा ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात करके सीमा के ताजा हालात की जानकारी दी ।
2.) मुसलमानों को लुभाने के लिए सियासत का दावत-ए-इफ्तार
बुधवार को कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, भाजपा इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रही है। बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली के ताज पैलेस में इफ्तार पार्टी देने जा रहे हैं। राहुल की इफ्तार पार्टी में कांग्रेस के नेताओं के अलावा विपक्षी दलों के भी कई नेता शिरकत करने की उम्मीद है। वहीं केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की इफ्तार पार्टी में तीन तलाक पीड़ित महिलाओं के अलावा उनके परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे। वही केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की इफ्तरा पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी सिर्फ सियासी फायदे के लिए इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। बिहार में आरजेडी और जेडीयू भी इफ्तार पार्टी दे रही है।
3.) आया मौसम धरने का!
दिल्ली में एक बार फिर से धरने का मौसम आ गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत आप के कई बड़े नेता गवर्नर हाउस में धरना दे रहे हैं।तो वहीं अब बीजेपी ने भी केजरीवाल के धरने का जवाब उन्हीं के अंदाज में दिया है। बीजेपी के नेता बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में धरने पर बैठे। दिल्ली बीजेपी नेता मनजिंदर सिरसा ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि केजरीवाल को नौटंकी बंद करनी चाहिए और काम पर वापस आना चाहिए। वहीं बीजेपी दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया
4.) पीएम मोदी का 'पंचत्व' योग
पीएम मोदी ने बुधवार को विराट कोहली का फिटनेस चैलेंज पूरा करते हुए एक वीडियो शेयर की। वीडियो में पीएम मोदी कसरत कर रहे हैं। साथ ही पीएम मोदी ने खिलाड़ी मनिका बत्रा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को नॉमिनेट किया। नामांकन के कुछ घंटे बाद ही सीएम कुमारस्वामी ने पीएम मोदी को सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया देते हुआ कि योग और ट्रेडमिल मेरी दैनिक कसरत का हिस्सा है। साथ ही राज्य के विकास के संदर्भ में लिखा कि मैं अपने राज्य के विकास की फिटनेस के बारे में ध्यान दे रहा हूं और इसके लिए आपका समर्थन चाहता हूं,"। इस ट्वीट के साथ ही कुमारस्वामी ने पीएम मोदी का फिटनेस चैलेंज कबूल किया है या नहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।
5.) अपाचे हेलीकॉप्टर सौदे को मंजूरी
अमरीकी सरकार ने भारत को छह अपाचे जंगी हेलीकॉप्टर बेचने के सौदे को मंजूरी दे दी है। ये सौदा 930 मिलियन डॉलर यानी 6340 करोड़ रुपए में किया गया है। इस समझौते को अमरीकी कांग्रेस के पास भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि अगर इस समझौते पर कोई भी सांसद सवाल नहीं उठाता है तो इसे मंजूरी के लिए आगे भेज दिया जाएगा।पिछले साल अगस्त में भारत सरकार ने इसे खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.
Updated on:
13 Jun 2018 04:03 pm
Published on:
13 Jun 2018 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
