नई दिल्ली। हाल ही में फोर्टिस हेल्थकेयर के संस्थापक सिंह बंधुओं के बीच कारोबार को लेकर घमासान चल रहा हैं। छोटे भाई शिविंदर सिंह ने अपने भाई को कोर्ट तक में घसीट लिया है। इतना ही नहीं शिविंदर सिंह ने अपने बड़े भाई को कारोबारी से भी अलग कर दिया है। पर यह पहला मामला नहीं है, जिसमें कारोबारी घराने के लोग आमने-सामने आए हों। मौजूदा समय में देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी और उनके भाई अनिल अंबानी का झगड़ा भी इससे पहले राष्ट्रीय सुर्खियों में छाया था। दोनों भाइयों के बीच मानहानि के मामले दर्ज हुए, प्रधानमंत्री को चिट्ठियां लिखी गईं और एक-दूजे को कोर्ट तक घसीटा गया। मगर संबंध पटरी पर नहीं लौट पा रहे थे। आलम यह था कि तत्कालीन वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी दोनों की सुलह कराने आगे आए थे।आज हम आपको बताने जा रहे हैं देश के ऐसे ही कारोबारी भाई के बारे में जिनके बीच कारोबार और पैसों को लेकर हुई घमासान लड़ाई।