3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है वो पाकिस्तानी करोबारी जो भारत में रहकर करते है करोड़ों की कमाई!

भारत और पाकिस्तान के बीच का रिश्ता कैसा है ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन जब बात मदद करने की होती है तो भारत कभी पीछे नहीं रहता हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 24 Aug 2018, 1:03 PM IST

business man

ये है वो पाकिस्तानी करोबारी जो भारत में रहकर करते है करोड़ों की कमाई!

नई दिल्ली।भारत और पाकिस्तान के बीच का रिश्ता कैसा है ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन जब बात मदद करने की होती है तो भारत कभी पीछे नहीं रहता हैं। भारत में आज भी कई ऐसे लोग है जो पाकिस्तान से आकर यहां बस गए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कुछ बिजनेसमैन के बारे में बताने जा रहे है जो पाकिस्तान छोड़ भारत में बस गए। पाकिस्तान छोड़ भारत में रहने आए इन लोगों ने जब भारत में अपना बिजनेस शुरु किया तो जैसे सफलता इनके कदम चूमने लगी। इन कारोबारियों ने आज भारत में अपनी एक अलग पहचान बना ली हैं।

पाकिस्तान में रहते थे ये बिजनेसमैन
जब भारत और पाकिस्‍तान का बंटवारा हुआ, तो कई लोगों ने भारत में ही रहना पसंद किया। उन्हीं में से एक है हीरो ग्रुप के चेयरमैन पवन मुंजाल। इनका घर पाकिस्तान में हुआ करता था। लेकिन इनके पिता पार्टिशन के समय पाकिस्‍तान छोड़कर भारत आए थे। आज हीरो ग्रुप की भीरत में एक अलग पहचान हैं। देश का बड़े होटलों में से एक ओबेरॉय ग्रुप के मालिक मोहन सिंह ओबेरॉय का नाता भी पाकिस्तान से हैं। श्रीलंका,नेपाल और मिस्र में फैले ओबेरॉय होटल के मालिक पार्टिशन से पहले पाकिस्तान में रहते थे। यहां आकर उन्होनें कड़ी मेहनत से होटल खोला। अब ये होटल दुनिया के बड़े होटलों में शुमार हैं।लेकिन मोहन सिंह ओबेरॉय अब इस दुनिया में नहीं हैं ।


भारत में खड़ा किया बड़ा व्यापार
आज देश के सबसे बड़े ग्रुप में से एक हिंदुजा ग्रुप की शुरुआत कभी पाकिस्‍तान के सिंध में हुई थी। परमानंद दीपचंद हिंदुजा पाकिस्तान के शिकारपुर से थे और वह यहां कारोबार करते थे। अपने कारोबार को मुंबई लेकर आए। लेकिन आजादी के बाद उनके बेटे कारोबार को लंदन लेकर चले गए। अपने पिता के एक्सपोर्ट कारोबार को बढ़ाने के लिए श्रीचंद हिंदुजा और उनके भाई गोपीचंद हिंदुजा लंदन चले गए। एमडीएच के मसालों को कौन नहीं जानता । एमडीएच मसालों की एक बड़ी कंपनी हैं। लेकिन इस कंपनी को ऊंचाइयों तक लेकर आने वाले महाशय चुन्‍नी लाल पार्टिशन से पहले पाकिस्‍तान में रहते थे। विभाजन के बाद भारत आए और यहां उन्‍होंने मसालों का सबसे बड़ा ब्रांड खड़ा किया।

देश में बनाई अलग पहचान
भारत में आईटी क्रांति लाने वालों में सबसे पहले एफसी कोहली का नाम आता है। वह टाटा इलेक्ट्रिक कंपनीज के डायरेक्टर रहे है। कोहली का जन्‍म पाकिस्‍तान के पेशावर में हुआ था। वह टीसीएस के पहले सीईओ थे और भारत में आईटी क्रांति लाने वालों में अग्रणी रहे।