27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

68 करोड़ का नुकसान करा चुका है यह कुत्ता, करता है ये काम

क्या आपने कभी सोचा है कि एक कुत्ते की वजह से किसी को नुकसान हो सकता है। वो भी 68 करोड़ रुपए का।

2 min read
Google source verification
dog

68 करोड़ का नुकसान करा चुका है यह कुत्ता, करता है ये काम

नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि एक कुत्ते की वजह से किसी को नुकसान हो सकता है। वो भी 68 करोड़ रुपए का। जी हां ऐसा हुआ है वो कोलंबिया में। दरअसल कोलंबिया सरकार ड्रग तस्करी से परेशान है। ऐसे में उसने इसे रोकने के लिए एक अनोखा रास्ता ढूंढ निकाला। जिसके जरिए एक दो करोड़ नहीं बल्कि पूरे 68 करोड़ की ड्रग कोलंबिया एयरपोर्ट से पकड़ी गई। आइए जानते है पूरा मामला कैसे पकड़ में आया।

ऐसे पकड़ में आया मामला

आपको बता दें कोलंबिया एक ऐसा देश है जिसे पूरी दुनिया में ड्रग तस्करी के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि यहां सबसे ज्यादा तस्करी होती है। हवाई रुट से तस्करी का सामान दूसरे जगह भेजा जाता है। इसलिए एयरपोर्ट पर तमाम तरह के सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दिए गए। लेकिन फिर भी मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा था। फिर अधिकारियों ने एक रास्ता निकाला। कोलंबिया एयरपोर्ट पर एक खोजी कु्ता रखा गया, जो सूंघने में माहिर हो। फिर क्या था इस कुत्ते ने वो कर दिखाया जो आज तक कोई अधिकारी नहीं कर पाया। सोंब्रा नाम के इस कुत्ते ने कई तस्करों का जीना मुश्किल कर दिया है। आपको बता दें कि इस कुत्ते ने 2 साल में करीब 68 करोड़ रुपये का ड्रग पकड़वाने में मदद की है।

50 लाख का इनाम है इस कुत्ते पर

आपको बता दें कि पूरे कोलंबिया के तस्करों के लिए ये कुत्ता मुसीबत का सबब बन गया है। इस कुत्ते के कारण ड्रग का पूरा कारोबार चौपट हो चुका है। क्योकिं जब भी कोई तस्करी की खबर लगती है। अधिकारी वहां इस कु्त्ते को ले जाते हैं और वो माल पकड़वा देता है। इस खास कुत्ते से परेशान तस्करों ने उसके ऊपर 50 लाख रुपये का इनाम रखा है।तस्करों के मुताबिक सोंब्रा को जिंदा या मुर्दा लाने वाले व्यक्ति को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे।