नई दिल्ली। भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या ( Vijay Mallya ) ने बैंकों का कर्ज ( Banks Debts ) देने को तैयार हो गया है। इस बार माल्या ने बैंकों को 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम देने बात कही है। माल्या के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) में कहा है कि उनके द्वारा बैंकों के कंसोर्टियम ( Banks Consortium ) को बड़े पैकेज की पेशकश की है। वैसे बैंकों की ओर से कोर्ट के सामने रकम की बात का खुलासा नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से 13960 करोड़ रुपए चुकाने की बात कही गई है। आपको बता दें कि इससे पहले भी माल्या ने बैंकों रकम चुकाने की बात कही थी, लेकिन बैंकों की ओर से कोई सकारात्मक जवाग नहीं आया था।